फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भारत को जानो स्पर्धा में ज्ञानदीप स्कूल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। राजकीय कन्या स्कूल चीका के प्रांगण में भारत विकास परिषद की ओर से भारत को जानो खंड स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ये प्रतियोगिता वरिष्ठ वर्ग और कनिष्ठ वर्ग में आयोजित की गई। इस स्पर्धा में ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा स्नेह व बारहवीं कक्षा की जसलीन कौर ने वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही आठवीं कक्षा की गुंजन तनु कक्षा ने कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करके अपने विद्यालय एवं माता पिता का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्रधानाचार्य सुमन लता ने बच्चों को सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधक परमानंद गोयल ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें