फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गुरु तेगबहादुर सिंह की शहीदी शीश मार्ग यात्रा का समालखा में हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गुरु तेगबहादुर सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाली जा रही 13 वीं शीश मार्ग यात्रा शनिवार को बाद दोपहर समालखा पहुंची। यात्रा जीटी रोड पर पट्टीकल्याणा के पास 70 माइल स्टोन ढाबे पर रुकी। धार्मिक यात्रा का समालखा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगतार सिंह बिल्ला के नेतृत्व में सरदार रेशम सिंह व बाबा सर्वजीत सिंह ने यात्रा में शामिल धर्म प्रचार कमेटी के पदाधिकारियों को सिरोपे भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान ने भी पहुंच कर गुरुग्रंथ साहिब पर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि गुरु तेगबहादुर सिंह के बलिदान को पूरा देश नहीं भूला सकता। वे कोशिश करेंगे की 18 दिसंबर को उनके बलिदान दिवस पर चंडीगढ मे होने वाले कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी शामिल हों। इस धार्मिक यात्रा की अगुवाई कर रहे जत्थेदार रणजीत सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह पांच बजे दिल्ली के चांदनी चौक स्थित शीशगंज गुरुद्वारा से शुरू हुई यह 13 वीं शीश मार्ग यात्रा तरावडी, अंबाला होते हुए 18 दिसंबर को गुरु के शहीदी दिवस पर पंजाब के आंनदपुर साहिब स्थित शीशगंज गुरुद्वारा पर समापन होगा। इस मौके पर धर्म प्रचार कमेटी हरियाणा के सदस्य जत्थेदार मोहन जीत सिंह, बाबा मनजीत सिंह, भरपूर सिंह, राजिंद्र कौर खालसा,सिदक सिंह,पार्षद मनीष बेनीवाल,जेजेपी नेता विपीन छाबडा व सुभाष धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें