फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम वन महोत्सव सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा, छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना था।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन समिति के महासचिव एलएन मिगलानी, प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, रेडक्रॉस पानीपत से महाविद्यालय के पूर्व छात्र सोनू, प्रो. निशा गुप्ता, उप-प्राचार्या डॉ. किरण मदान, डॉ. सुनीत शर्मा, पूर्व छात्र संघ के संयोजक डॉ. निधान सिंह, प्रो. अश्वनी गुप्ता, प्रो. रूहानी शर्मा ने पौधरोपण किया। एलएन मिगलानी ने कहा कि पूर्व छात्र मिलन समारोह पूर्व छात्रों और शिक्षकों को एक मंच पर इकट्ठा होने का अवसर देता है | यहां आकर पूर्व छात्रों की कई सालों पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। वे खुद इसी महाविद्यालय के छात्र रहे हैं। प्राचार्या डाॅ. शशि प्रभा मलिक ने बताया कि वन महोत्सव सप्ताह भारत में जुलाई के पहले सप्ताह के दौरान मनाया जाने वाला एक वार्षिक सप्ताह भर चलने वाला पौधारोपण उत्सव है। सोनू ने बताया कि वर्तमान युग में पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है इसका अनुमान बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग, मौसम में असामान्य बदलाव और विलुप्त होते जानवर और पक्षियों की संख्या से लगाया जा सकता है। डॉ. निधान सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारी इसी सोच का प्रतीक है। पूर्व छात्र संघ ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें