फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीएसएसएस निजामपुर टीम ने जीती विज्ञान प्रश्नोत्तरी

विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में ग्रुप-ए के विजेताओं को सम्मानित करते डीईओ राकेश बूरा, डीएस
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह साढ़े नौ बजे हुआ, इसमें जिले के सभी शैक्षणिक खंडों की प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीएसएसएस निजामपुर, जीएमएसएसएस मतलौडा व जीएमएसएसएस चुलकाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशंसा-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार ने बताया कि जिला शिक्षा विभाग की ओर से प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। ग्रुप-ए में कक्षा छठी से आठवीं, ग्रुप-बी में कक्षा नौवीं से दसवीं तथा ग्रुप-सी में कक्षा 11वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक वर्ग के लिए अलग-अलग क्विज मास्टर, स्कोरर और टाइमर नियुक्त किए गए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डीआईईटी पानीपत एवं विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें