पानीपत। बाबरपुर मंडी के पास रेलवे लाइन हुई कालू (23) निवासी महमूदपुर की मौत के मामले की जांच में जीआरपी पुलिस उलझ गई है। पुलिस अभी तक आत्महत्या मानकर चल रही है। वहीं परिजनों का कहना है कि हत्या करने के बाद कालू का शव फेंका गया है। पुलिस ने अब मृतक की कॉल डिटेल और सीडीआर खंगालनी शुरू कर दी है।
इसके साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। महमूदपुर निवासी कालू होली के दिन घर से निकाला था। इसके बाद उसका शव रेलवे लाइन पर मिला था। जीआरपी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। शनिवार को परिजनों ने कालू की हत्या होने की आशंका व्यक्त करते हुए नागरिक अस्पताल में प्रदर्शन किया था। आरोप था कि गांव का ही एक युवक कालू को बुलाकर ले गया था। इसके बाद उसकी हत्या की है। परिजनों का कहना था कि कालू का नग्न शव रेल लाइन पर मिला था। यदि वह आत्महत्या करता तो नग्न क्यों होता। परिजनों की मांग के बाद जीआरपी थाना पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी थी। जीआरपी थाना पुलिस ने उनका मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और सीडीआर खंगाली जा रही है।