फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रमिकों की जान पर भारी अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/इसराना। अनदेखी और उपकरण व संबंधित संसाधन मेंं कमी के चलते फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों की जान जा रही है। इसमें अनदेखी फैक्ट्री संचालकों की ओर से की जा रही है, वहीं दमकल विभाग की भी कमजोरी होती है। इन सबके चलते फैक्ट्री में रखे सामान को तो नुकसान होता ही है साथ ही लोगों की जान भी जाती है।
विज्ञापन

दमकल विभाग की बात करें तो यह बेहद कमजोर है। अति आधुनिक दमकल विभाग अभी नगर निगम के प्रस्ताव और अन्य प्रक्रिया में ही चल रहा है। ऐसे में किसी भी आग में दूसरे जिलों से मदद मांगनी पड़ती है। तब तक नुकसान हो चुका होता है।
ऐसा ही कुछ वीरवार आधी रात को इसराना थाना पुलिस के अंतर्गत बलाना गांव में शिव फैब्रिक में आग लगने से हुआ। यहां आग लगने के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुए हैं। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट बताया है। प्रथम दृष्टया में सामने आया कि यहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं थे।
विज्ञापन

आरोप हैं कि फीटर सुमित भी मशीनों के पुरानी होने की शिकायत कई बार ठेकेदार को कर चुका था। इन सबकी अनदेखी के चलते एक छोटी सी चिंगारी ने दो लोगों की जान ले ली और तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
20 हजार इकाइयां, गाड़ी और मैनपावर तक नहीं ः पानीपत में करीब 20 हजार औद्योगिक इकाइयां हैं। यहां अति आधुनिक दमकल केंद्र प्रस्तावित है। नगर निगम को इसको बनाना है। यह प्रस्ताव अब तक टेंडर प्रक्रिया में चल रहा है। दमकल विभाग के चार केंद्रों पर मात्र 15 गाड़ी हैं। जबकि यहां 10 गाड़ी और चाहिए। वहीं दमकल विभाग में 200 कर्मचारियों पर 120 कर्मचारी काम कर रहे हैं। ऐसे में आग की घटना में रिफाइनरी, एनएफएल और थर्मल के अलावा दूसरे जिलों के दमकल केंद्रों से सहयोग लेना पड़ता है।
मची थी चीख पुकार ः दमकलकर्मियों ने जान जोखिम में डाल कर झुलसे मजदूरों और अन्य मजदूरों को बाहर निकाला त इनमें कई बुरी तरह से झुलसे हुए थे। वहीं कई सकुशल थे। श्रमिकों को धुआं फैलने के चलते फैक्ट्री के गेट से बाहर निकलने को जगह नहीं मिल पाई।
फैक्ट्री की मशीन पुरानी होने का लगाया आरोप ः वैसर गांव निवासी रणबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दामाद सुमित निवासी करोड़ा कैथल बलाना गांव स्थित शिव फैब्रिक में फीटर का काम करता था। उसका दामाद उन्हें बताया करता थी कि फैक्ट्री में मशीन काफी पुरानी हैं। - संबंधित खबर मुख्य संस्करण में
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें