फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोली हाउस, नेट हाउस व वॉक-इन-टनल बनाने पर अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बागवानी विभाग की ओर से शुरू किए गए खुशहाल बागवानी पोर्टल पर आवेदन कर किसान विभाग की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि उद्यान विभाग पोलीहाउस, नेट हाउस, वॉक-इन-टनल व प्लास्टिक टनल बनाने पर किसानों को अनुदान देता है। पोली हाउस के लिए अधिकतम अनुदान राशि एक एकड़ के लिए आईएचडी योजना के तहत 18.98 लाख से 40.30 लाख रुपये प्रति एकड़ तथा एससीएसपी के तहत 26.28 लाख से 55.8 लाख रुपये प्रति एकड़ अनुदान सीमा निर्धारित की है। एक एकड़ में पोली हाउस लगाने पर लगभग 29.2 लाख से 62 लाख रुपये तक खर्च होता है।
नेट हाउस लगाने के लिए प्रति एकड़ करीब 14 से 25.60 लाख रुपये प्रति एकड़ खर्च आता है। एक एकड़ के लिए आईएचडी के तहत 9.10 लाख से 16.64 लाख रुपये तथा एससीएसपी के तहत 12.60 लाख से 23.04 लाख रुपये प्रति एकड़ अनुदान सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

वॉक-इन टनल बनाने के लिए आईएचडी के तहत 15.60 लाख से 17.42 लाख रुपये प्रति एकड़ तथा एससीएसपी के तहत 21.60 लाख से 24.12 लाख रुपये प्रति एकड़ अनुदान की सीमा निर्धारित है। वॉक-इन-टनल पर प्रति एकड़ 24 लाख से 26.80 लाख रुपये तक खर्च होता है। प्लास्टिक टनल के लिए प्रति एकड़ एक से 1.16 लाख रुपये प्रति एकड़ लागत आती है। कोई भी किसान इन योजनाओं की अधिक जानकारी बाबत बागवानी विभाग के जिला कार्यालय से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें