समालखा। समालखा थाना के गांव हथवाला में घेर में खाट पर आराम कर रहे दादा पोती पर पड़ोसियों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। हथवाला पुलिस चौकी ने दादा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
हथवाला निवासी जगपाल ने बताया कि वह करीब साढ़े चार बजे अपनी पोती तनविका के साथ खाट पर लेटा हुआ था। अचानक घेर में घुसकर पवन की पत्नी शीला, उसके लड़के सागर व लड़की पूजा ने हमला कर दिया। जगपाल के बताया कि सागर ने डंडे और पूजा ने किसी नुकीली चीज से उन्हें मारना शुरू किया। अनेक प्रयासों के बाद वह छुड़वाकर भागने लगा तो सागर ने पकड़कर नीचे जमीन पर गिरा दिया और घसीटकर बाहर गली में ले गया। मारपीट के बाद अधमरा छोड़कर जाते समय जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने लिखित शिकायत लेकर मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।