अंबाला सिटी। ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर टेलीग्राम से जोड़कर सिटी के सेक्टर-9 निवासी अमित कुमार से 16 लाख 89 हजार की धोखाधड़ी हो गई। पहले तो गूगल मैप पर रेटिंग से जोड़ा।
धीरे-धीरे टेलीग्राम से जोड़कर कई गुना मुनाफा देने की बात बोलते हुए धोखधड़ी की। साइबर थाना पुलिस ने सिटी के सेक्टर-9 निवासी अमित कुमार की शिकायत पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 27 जनवरी को उसके व्हाट्सएप पर मैसेज आया था कि एक कंपनी के ऑनलाइन काम के लिए एक नौकरी है। इसमें घर बैठे ही गूगल मैप में रेटिंग करती है। एक दिन में करीब पांच हजार रुपये तक कमा सकते हैं। रुपयों का लालच देने के बाद एक टेलीग्राम एप से जोड़ दिया। संवाद