फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजकीय स्कूलों में अब आटे की जगह होगी गेहूं की सप्लाई

Fri, 17 Oct 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग ने राजकीय स्कूलों में मिड डे मील में आटे की जगह गेहूं सप्लाई करने का निर्णय लिया है। स्कूलों में पहुंचने वाला फोर्टिफाइड आटा जल्दी खराब हो जाता था और जब सरकार आटे की सप्लाई करती है तो दलिया बाजार से खरीदना पड़ता है। जिससे प्रति छात्र खर्चा अत्यधिक बढ़ जाता है। वहीं, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति सभरवाल ने बताया कि राजकीय स्कूलों में मिडे डे मील के लिए अब आटे की जगह गेंहू की सप्लाई होगी। यह सप्लाई दिवाली के बाद शुरू होने की उम्मीद है। उधर संघ के राज्य प्रवक्ता अमित छाबड़ा ने बताया कि इससे बच्चों को ताजा आटे से बना पौष्टिक मिड डे मील उपलब्ध हो पाएगा और गेहूं से दलिया भी बनवाया जा सकेगा। जिससे प्रति छात्र मिड डे मील का खर्च भी सरकार की ओर से प्रदान की जा रही राशि के बराबर हो जाएगा। संघ की ओर से लंबे समय से आटे की जगह मिड डे मील में गेहूं सप्लाई करने की मांग की जा रही थी। इसको लेकर जिला व निदेशालय में अधिकारियों को भी अवगत करवाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें