फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहीदों के नाम होगा सरकारी स्कूलों का नामकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जिले के सरकारी स्कूलों का नामकरण शहीदों के नाम किया जाएगा। इसको लेकर सभी शहीदों के नाम, पते और उनकी संख्या की एक सूची तैयार कर जाएगी। इसका एक प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा जाएगा। सरकार से अनुमति मिलने के बाद शहीदों को उनका सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने यह घोषणा रविवार को खंड के गांव नारायणा में की। उन्होंने यहां 1962 में भारत और चीन के युद्ध में शहीद भूलाराम छौक्कर की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि गांव ने शहीदों के सम्मान की परंपरा को कायम रखा है। जिससे इस गांव में 36 बिरादरी के भाईचारा के संकेत मिलते हैं। उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों की शिक्षा का स्तर बढ़ाएं और उन्हें एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करें। लोग जाति के विषय में विश्वास न रखें क्योंकि अज्ञानता जाति-पाति को जन्म देती है। एसडीएम समालखा अमित कुमार, भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर और भाजपा नेता शशिकांत कौशिक ने भी विचार रखे। इससे पहले ग्रामीणों ने उपायुक्त का स्वागत किया। प्रतिमा अनावरण स्थल पर पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें