फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गैंगस्टर ऋषि चुलकाना का पुलिस सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी समालखा। गैंगस्टर ऋषि का शनिवार शाम को गांव चुलकाना में पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। पानीपत जेल में बंद ऋषि चुलकाना को हार्टअटैक के चलते पानीपत सामान्य अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई थी। जिसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को आज शव सौंपा गया। देर शाम रोहतक पीजीआई से पुलिस सुरक्षा में चुलकाना लाया गया जहां उसका पुलिस सुरक्षा में ही संस्कार किया गया। गैंगस्टर ऋषि चुलकाना पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, फिरौती व आर्म्स एक्ट सहित 22 मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें