पानीपत। एलएनटी कॉलेज में हैंडबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला टीम केएमजीसी नरवाना और राजकीय कॉलेज जींद के बीच हुआ जिसमें प्रथम स्थान राजकीय कॉलेज जींद और द्वितीय स्थान केएमजीसी नरवाना ने हासिल किया। मुख्यातिथि एलएनटी कॉलेज के चेयरपर्सन मीनाक्षी गुप्ता रहीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। तृतीय स्थान पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की टीम रही।
इसके बाद ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन किया गया जिसमें बेहतर खेल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का पालन किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लोकेश कुमार शर्मा ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। मौके पर राजेश भारद्वाज, डॉ. बलजीत सिंह, डॉ. दर्शन धीमान, डॉ. सुदेश रानी, डॉ. मनीषा, सोनिया बंसल, प्रदीप कुमार व वरुण तिवारी मौजूद रहे।