फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजकीय कॉलेज 14 स्वर्ण समेत 19 पदक जीतकर कुश्ती में लगातार सातवीं बार बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। राजकीय महाविद्यालय इसराना के पहलवानों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण समेत 19 पदक जीते हैं। इस तरह कॉलेज लगातार सातवीं बार ओवरऑल चैंपियन बना है। यह प्रतियोगिता 18 से 20 नवंबर को आयोजित की गई है। पहलवानों का चयन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब में होने वाले अंतर विश्वविद्यालय के लिए चयन हुआ है। पहलवानों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. बलिंद्र गुलिया ने पहलवानों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा 18 से 20 नवंबर को अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें कॉलेज के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 19 पदक जीते हैं। इनमें पहलवानों ने 13 स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीता है। कॉलेज को ओवरऑल ट्राफी मिली है। यह ट्रॉफी सातवीं बार मिली है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में शिक्षा के साथ खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में विद्यार्थी लगातार मेहनत कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. रीती गुप्ता, संदीप मलिक, डॉ. ममता गुलिया, कुलबीर कादियान, डॉ. मुकेश देशवाल व सुनील कुमार मौजूद रहे।

बॉक्स
इन्होंने जीते पदक
अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में कॉलेज के महिला व पुरुष पहलवानों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फ्री स्टाइल कुश्ती के पुरुष वर्ग में रोहित ने 55 किलोग्राम भार में स्वर्ण, नीरज दहिया ने 65 किलोग्राम में स्वर्ण, 70 किलोग्राम में उमेश पूनिया को रजत पदक जीता। 79 किलोग्राम में खानित को स्वर्ण, 86 किलोग्राम में आशीष ने स्वर्ण, मंजीत ने 86 किलोग्राम में स्वर्ण, मंगल ने 97 किलोग्राम में स्वर्ण व विकास ने 125 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में उर्मिल व सीटू ने स्वर्ण और खुशी ने कांस्य पदक जीता है। ग्रीको रोमन कुश्ती में सिकंदर ने 55 किलोग्राम भार में रजत, जगत ने 60 किलोग्राम में स्वर्ण, 63 किलोग्राम में आर्यन मलिक को स्वर्ण, 77 किलो वर्ग में वरुण, 82 किलोग्राम में शिवओम, 87 किलो में सुमित दहिया ने स्वर्ण पदक जीता है। रमनदीप ने 97 किलोग्राम व हर्षदीप ने 130 किलोग्राम भार में स्वर्ण जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें