फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुकानदारों का हटवाया सामान, अवैध विज्ञापन उतारे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर को अतिक्रमण और अवैध विज्ञापनों से मुक्त करने के लिए बनाई गई निगम अधिकारियों की दो स्पेशल टीमों ने बुधवार को शहर के दोनों जोन में अभियान चलाया। एक टीम बरसत रोड पर पहुंची तो दूसरी टीम ने असंध रोड पर कार्रवाई की। इनकी अगुवाई डीएमसी अरूण भार्गव से लेकर एटीपी दीपक राणा कर रहे थे। दोनों टीमों को रोड पर देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। ज्यादातर दुकानदारों ने अपनी सामान को भीतर रख लिया। कुछ दुकानदार अंदर सामान नहीं रख रहे थे उनका सामान जब्त कर लिया गया। इस दौरान दोनों रोड पर लगे अवैध विज्ञापन उतारे गए। इनमें पोस्टर बैनर ज्यादा शामिल रहे।
विज्ञापन

असंध रोड पर डीएसमी अरूण भार्गव मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने लाल बत्ती चौक से लेकर असंध नाके तक अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानदारों का सामान जब्त कराया तो काफी दुकानदारों को चेतावनी दी। असंध रोड पर पहुंची निगम टीम की अगुवाई दीपक राणा कर रहे थे। उनको देख ज्यादातर दुकानदार अपना सामान अंदर रखने लगे। एटीपी ने चेतावनी दी कि दोबारा अगर सड़क पर सामान रखा मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। दुकानदारों के चालान अलग से होंगे। दोनों जगह कार्रवाई करने के लिए निगम ने पुलिस बल भी साथ लिया था। अधिकारियों ने कहा कि उनकी ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निगम टीम को स्थायी तौर पर सुरक्षा के लिए होम गार्ड मिलेंगे। इनके लिए सरकार को पत्राचार किया गया है।
गौरतलब है कि निगम आयुक्त ने शहर से अतिक्रमण और अवैध विज्ञापन हटाने को लेकर दो विशेष टीमें बनाई हैं। शहर को दो जोन में बांट कर टीम कार्रवाई कर रही हैं। एक दिन पहले भी निगम टीम ने सनौली रोड पर अभियान चलाया था। इसमें दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अधिकारियों का मानना है कि चेतावनी के बाद भी अगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो निगम अधिकारी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने कहा कि अबकी बार शहर से अतिक्रमण की समस्या खत्म करने को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। दुकानदारों से आग्रह किया जाता है कि वे दुकानों के बाहर अपना सामान न रखें। अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। इसके अलावा अवैध विज्ञापनों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें