फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नाबालिग से लूट के गहने खरीदने के आरोपी सुनार ने किया आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बुजुर्ग से हाथ से दुल्हन के शगुन का बैग छीनकर भागने के मामले में आरोपी सुनार बाल किशन ने शहर थाना पुलिस में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पर बैग छीनने और नाबालिग से कम दाम में गहने खरीदने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि 21 नवंबर को सेक्टर-12 निवासी ज्ञान प्रकाश ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, उनका कहना था कि उनके बेटे सुनील वर्मा हलवाई हट्टा में रहते हैं। 21 नवंबर को वह अपनी पौत्री की सगाई कर शाम को लौटे थे, जैसे ही एसडी माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल के गेट पर पहुंचे तो एक किशोर उनके हाथ से शगुन का बैग छीनकर भाग गया था। पुलिस ने नौ दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसने जेवर ढाई लाख रुपये में सुनार बालकिशन को बेच दिए थे, इसके बाद से ही पुलिस सुनार के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी थी। मंगलवार को सुनार ने खुद ही थाने में पहुंचकर समर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो लाख रुपये बरामद कर लिए। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें