फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Medalist Neeraj Chopra: शादी को लेकर परिजनों ने कही बड़ी बात, एशियन गेम्स व डायमंड लीग अगला लक्ष्य

Tue, 29 Aug 2023 02:33 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की शादी को लेकर बार-बार उनसे व परिजनों से सवाल किए जा रहे हैं। जिसको लेकर नीरज चोपड़ा के परिजन ने साफ कर दिया है। उनके चाचा भीम चोपड़ा ने शादी के सवाल पर कहा कि उसे अभी देश के लिए खेलना है। 
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व एथलेटिक्स में देश को स्वर्ण पदक दिलाने के बाद सोमवार को दिनभर नीरज चोपड़ा के गांव में परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया भी दलबल के साथ नीरज के परिजनों को बधाई देने खंदरा गांव पहुंचे। साथ ही एक सप्ताह के भीतर गांव में नीरज के स्वागत के लिए तोरणद्वार बनवाने की बात कही। वहीं 25 साल के नीरज की शादी के सवाल पर परिजनों ने कहा कि उसका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स और डायमंड लीग होगा। परिवार 2024 या इसके बाद ही नीरज की शादी को लेकर कोई विचार करेगा।

विज्ञापन


शादी करके जिम्मेदारी नहीं बढ़ाना चाहता- चाचा
नीरज चोपड़ा के चाचा भीम चोपड़ा ने रविवार रात को पदक जीतने के बाद नीरज के शादी के सवाल पर कहा कि उसे अभी देश के लिए खेलना है। विश्व एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब वह एशियन गेम्स और डायमंड लीग की तैयारी करेंगे। इसके बाद उनसे चर्चा कर शादी पर विचार किया जाएगा। 2024 या इसके बाद ही इस पर कुछ कह सकते हैं। फिलहाल परिवार अभी उनकी शादी करके जिम्मेदारी नहीं बढ़ाना चाहता।

उन्होंने बताया कि विश्व एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज से सोमवार को दिन में बात नहीं हो सकी। देर रात को नीरज से बात करने का प्रयास करेंगे। इसके बाद उसके गांव आगमन और स्वागत की तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि नीरज के स्वागत और जश्न को लेकर परिवार के सदस्य जल्द की फैसला लेंगे। सबकी सहमति के आधार पर भव्य कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने सोमवार को खंदरा गांव में पहुंचकर नीरज के परिजनों को स्वर्ण पदक जीतने की बधाई दी। नीरज के पिता सतीश चोपड़ा और चाचा भीम चोपड़ा को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। नीरज के स्वागत में जिला प्रशासन एक सप्ताह में गांव में भव्य स्वागत द्वार बनाएगा। इस अवसर पर नगराधीश राजेश सोनी, बीडीपीओ मतलौडा (एचसीएस) हिना बिंदलीस, ग्राम सचिव नफे सिंह व बाल जाटान गांव के पूर्व सरपंच नरेंद्र राठी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें