फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सराफा व्यापारी के कर्मचारियों से सोना-चांदी के सैंपल, कार लूटी

Fri, 21 Aug 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बलदेव नगर थाने में खड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों द्वारा छोड़ी गई पीड़ित की का - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जंडली पुल के पास अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बुधवार शाम कार सवार बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुधियाना के सर्राफ के दो कर्मचारियों को रास्ते में घेरकर बदमाशों ने डंडों से हमला किया और मारपीट करने के बाद कार में रखे सोने-चांदी के सैंपल, मोबाइल फोन और कार लूट ले गए।
वारदात के बाद जीपीएस की मदद से कार अंबाला कैंट के 12 क्रॉस रोड से लावारिस हालत में बरामद हुई, लेकिन उसमें रखे आभूषण और मोबाइल फोन गायब मिले। बलदेव नगर थाना पुलिस ने पीड़ित रजनीश कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित रजनीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी विपिन कुमार के साथ लुधियाना की गणपति चैन एंड ज्वैलर्स फर्म से सोने के गहनों के सैंपल लेकर हरियाणा के ज्वैलर्स को दिखाने आए थे। बुधवार शाम करीब 7:15 बजे वे अंबाला निवासी अपने साथी रितेश को उसके घर छोड़कर लुधियाना लौट रहे थे। जंडली पुल से जीटी रोड की ओर मुड़ते ही पीछे से आई सफेद रंग की वैगनआर कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर आगे रोक लिया।
वैगनआर से 3-4 बदमाश उतरे और डंडों से उनकी कार का आगे और ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने कार की चाबी निकाल ली और दोनों कर्मचारियों को बाहर खींच लिया। बदमाशों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और सिर व हाथों पर मुक्कों से हमला किया। इसके बाद आरोपी कार और उसमें रखे सामान को लेकर फरार हो गए।
वारदात के बाद पीड़ितों ने एक राहगीर के मोबाइल फोन से अपने मालिक को सूचना दी। कार में लगे जीपीएस ट्रैकर से उसकी लोकेशन का पता लगाया गया। सूचना मिलने पर बलदेव नगर थाना और मॉडल टाउन चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लूटी गई कार अंबाला कैंट के 12 क्रॉस रोड पर लावारिस हालत में बरामद हुई।
विज्ञापन

हालांकि, कार के अंदर रखा सोना-चांदी के गहनों का सैंपल और दोनों कर्मचारियों के मोबाइल फोन गायब थे। पुलिस को मौके से एक कारतूस और एक इलेक्ट्रिक डिवाइस भी मिला है। बताया गया कि हाथापाई के दौरान ये सामान बदमाशों की जेब से गिर गया था। पुलिस ने दोनों वस्तुओं को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। कार छोड़कर भागने वाले बदमाशों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
-कुलदीप, थाना प्रभारी बलदेव नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें