फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेक्टर-18 में सूने मकान से नकदी समेत सोने चांदी के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हीरो फिनकोर्प कंपनी के एक कर्मचारी के सेक्टर-18 स्थित मकान से नकदी और साेने व चांदी के गहने चोरी कर लिए गए। वह उस समय अपनी पत्नी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल गए थे, उनके वीरवार काे अस्पताल से घर लाैटने पर चाेरी का पता चला। थाना पुलिस सेक्टर 13-17 ने इसमें चोरी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सेक्टर-18 के नवीन कुमार ने बताया कि वह हीराे फिनकाेर्प कंपनी में कार्यरत है। वह अपनी पत्नी को 11 फरवरी काे इलाज के लिए कए निजी अस्पताल में ले गए थे, उसकी पत्नी अगले दिन सुबह सात बजे घर पर आई। उनको तब मकान में चाेरी का पता चला। मकान में अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर 1500 रुपये नकद, साेने की एक चेन, साेने के टॉप्स, चांदी की दो पायल, चांदी के दो बिस्किट, चांदी के पांच सिक्के व लैपटॉप चाेरी मिला। घर में रखी दो गुल्लक से करीब 5125 रुपये निकाल ले गए, उनकी पत्नी ने फोन पर इसकी जानकारी दी। थाना पुलिस सेक्टर-13-17 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें