पानीपत। राजकीय विद्यालय सिवाह गांव में जिला स्तर पर कानूनी साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को जिला स्तरीय कानूनी दिशाओं के विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। एडवोकेट नीलम, समा, पारुल, राजेश व डाॅ. हितेश चंद शर्मा ने शिक्षा के अधिकार और कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उद्घाटन जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप सबरवाल व विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेंद्र कादियान ने किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कादियान ने बताया कि सभी को अपने क्लब के अंतर्गत सेमिनार में सीखी कानूनी बातों से विद्यालय में बाल संरक्षण पर जोर देना है। वहीं डीएसएस संदीप सबरवाल ने सभी प्राध्यापकों से स्कूल में कानूनी जागरूकता के लिए सतत प्रतियोगिताएं आयोजित करनी चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा ने विद्यालयों में बाल अपराध मुक्त अनुशासित विद्यालय बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्राध्यापक अक्षमा, सुमन, पूनम, शोभा, सुनीता व देवेंद्र मौजूद रहे।