फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर से सोने-चांदी के गहने चोरी, मामला दर्ज

Tue, 09 Jan 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बापौली। शिमला गुजरान में चोरों ने एक घर को उस समय निशाना बनाया जब महिला अपने माइके और पति अपने काम पर फैक्ट्री में गया था। पीछे से चोरों ने सोने चांदी के गहने चारी कर लिए। थाना बापौली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला शहजादी पत्नी नौसाद निवासी शिमला गुजरान गांव ने पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह अपने मायके गई थी और उसका पति फैक्ट्री में गया था। जब वह शाम को अपने घर वापस आई तो उसने देखा कमरे के अंदर उसके संदूक का ताला खुला हुआ है।
विज्ञापन


उसके अंदर सोने के दो कोने के टोपस, गले की चांदी की चेन और चांदी की पैरों की पाजेब नहीं मिली। काफी तलाश करने पर पता चला कि उसके गहने चोरी हो गए हैं। इसके बाद वह छह जनवरी को अपने गहनों का पता लगाने के लिए गंगोह गई। वहां पर मौलवी ने एक औरत पर चोरी का शक जाहिर किया। आज तक वह अपने गहनों की तलाश करती रही है।
विज्ञापन

अब उसने थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अतर सिंह का कहना है कि शिमला गुजरान महिला ने उन्हें शिकायत देकर बताया कि उसके घर में रखे सोने और चांदी के गहने चोरी हो गए हैं। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें