फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान को निर्मल स्वच्छ ह्रदय वाले भक्त प्रिय : आचार्य लालमणि महाराज

Fri, 19 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कथा सुनाते आचार्य लालमणि महाराज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। सेक्टर 13-17 में श्रीमद्भागवत कथा का वीरवार को पांचवां दिन रहा। कथा की शुरुआत में राज्य, ब्राह्मणों और गो माता की पूजन किया गया उसके बाद दोपहर कथाव्यास आचार्य लालमणि महाराज ने भगवान की बाल-लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान को निर्मल स्वच्छ ह्रदय माक्खन जैसे भक्त प्रिय हैं। भगवान धर्म के बीच छिपे अधर्म का नाश करते हैं। भगवान को बंसी सबसे प्रिय है क्योंकि वह मीठा बोलती है और जो भी बोलती है वह भगवान की इच्छा से बोलती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बंसी अपने अंदर कुछ भी छिपाकर नहीं रखती है इसलिए वह भगवान को सबसे अधिक प्रिय है। व्यक्ति को भी भगवान का प्रिय बनने के लिए बंसी की तरह निष्कपट, स्वच्छ ह्रदय वाला होना होगा। जो व्यक्ति संतों का, बुजुर्गों का आदर करता है और श्वास के साथ भगवान का स्मरण करता है। वह व्यक्ति भगवान को प्रिय होता है। जीवन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। इससे पितरों को संतुष्टि मिलती है और जन्म-जन्म के पाप नष्ट हो जाते हैं। कथा के बाद महिला मंडली ने भगवान कृष्ण के भजनों पर सामूहिक नृत्य किया और भगवान के भजनों का गुणगान किया। तायल परिवार के सदस्य ने बताया कि 19 सितंबर को रुक्मिणी विवाह और 21 को हवन व प्रसाद कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन

कथा सुनाते आचार्य लालमणि महाराज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें