सनौली। बबैल गांव स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शांति सरोवर में कैसे करें श्रेष्ठ चरित्र का निर्माण विषय पर आध्यात्मिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
मुख्य वक्ता बीके पूनम बहन ने कहा कि जिस प्रकार लोग ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए अन्न त्यागते हैं, उसी तरह अपने भीतर छिपी बुराइयों को समाप्त कर अच्छाई को उजागर करने से भगवान अधिक खुश होते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भौतिक साधन व सुविधाएं तो बढ़ रही हैं, लेकिन मानवीय चरित्र में तेजी से गिरावट आ रही है। बीके पूनम ने बताया कि भावी समाज के निर्माण की जिम्मेदारी शिक्षकों के हाथों में है। यदि शिक्षक विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार डालकर उन्हें श्रेष्ठ नागरिक बनाते हैं तो आने वाला संसार स्वतः ही महान बन जाएगा।
उन्होंने कहा कि ज्योति स्वरूप शिव की स्मृति और निरंतर मेडिटेशन से आंतरिक शक्ति बढ़ती है तथा आत्मा को सच्ची शांति मिलती है। इस दौरान रेखा, कोमल, नेहा, रंजनी, राखी, बलबीर, राजपाल व संदीप समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद