फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उच्चतर शिक्षा में लड़कियां आगे, 59 फीसदी ने लिए दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में यूजी कक्षाओं में तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला किया जा रहा है। 12वीं के बाद उच्चतर शिक्षा हासिल करने में लड़कियाें की रूचि ज्यादा है। प्रदेश के 344 कॉलेजों में यूजी के 89 पाठ्यक्रमों के लिए चल रही प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया में अब तक 94700 विद्यार्थी दाखिला ले चुुके हैं। इनमें से 55928 छात्राओं ने दाखिला लिया है जो अब तक हुए कुल दाखिले का 59 प्रतिशत है। वहीं, 38772 छात्रों ने यूजी प्रथम वर्ष में दाखिला लिया है जो करीब 41 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में करीब 70 फीसदी से अधिक सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। दाखिला करने के मामले में जिले का आर्य पीजी महाविद्यालय प्रदेश में चौथे स्थान पर है जबकि जिले में पहला स्थान है। आर्य महाविद्यालय में कुल 2420 सीटों में से 1726 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं जो प्रदेश के एडेड कॉलेजों में सबसे अधिक है। हालांकि दाखिला देने के मामले में 2044 दाखिलों के साथ एनआरएस राजकीय महाविद्यालय रोहतक पहले स्थान पर है।


बॉक्स




प्रदेश में पंजीकरण व दाखिले की स्थिति पर एक नजर-
कुल पंजीकरण - 155226
कुल पूर्ण आवेदन - 143821
कुल सत्यापित आवेदन - 114999
कुल ऑब्जेक्शन - 1362
लंबित सत्यापन - 28822
कुल दाखिले - 94700
एससी बीसी दाखिले - 51953
छात्राओं के दाखिले- 55928
पीपीपी दाखिले - 89491
दूसरे राज्यों से दाखिले - 6358


बॉक्स


स्नातक पाठ्यक्रम में नए आवेदन कर दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी

कॉलेजों में चल रही तीसरे चरण की ओपन काउंसलिंग में विद्यार्थी नए पंजीकरण करवाने के साथ-साथ ओपन काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं। ओपन काउंसलिंग में विद्यार्थी 24 जुलाई तक 100 रुपये विलंब शुल्क सहित फीस जमा करवा दाखिला ले सकेंगे। वहीं, 25 से 30 जुलाई तक 100 रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क सहित दाखिला करवा सकेंगे।
विज्ञापन


-

बॉक्स




पीजी कक्षाओं के लिए हुुए 16413 पंजीकरण

स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 जुलाई से जारी है। पीजी कक्षाओं के लिए विद्यार्थी 25 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकेंगे। प्रदेश के 208 पीजी कॉलेजों में 64 कोर्सेज के लिए 16413 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं। रविवार को 488 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया जबकि शनिवार को 1467 ने पंजीकरण करवाया था। वहीं, 11818 आवेदन पूर्ण कर लिए गए। दस्तावेजों की जांच 27 जुलाई तक होगी। पहली वरीयता सूची 30 जुलाई को जारी होगी।

-



वर्जन-

कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग से दाखिले किए जा रहे हैं। अब तक पंजीकरण व दाखिले से वंचित विद्यार्थी पंजीकरण करवा रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकते हैं। कॉलेज में करीब 1730 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। वहीं, पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 जुलाई तक जारी रहेगी। विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।
विज्ञापन


- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें