फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में हादसा: कॉलेज जा रही इंजीनियरिंग छात्रा को क्रेन ने कुचला, दादा भी घायल, आरोपी नाबालिग क्रेन चालक पुलिस गिरफ्त में

Thu, 28 Apr 2022 11:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

गांव बाबरपुर निवासी सुभाष ने बताया कि उसकी पोती साक्षी इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह गुरुवार सुबह अपनी पोती को ऑटो में बैठाने के लिए बाबरपुर बस स्टैंड पर गए थे। इसी दौरान पानीपत की ओर से आई क्रेन ने साक्षी को कुचल दिया।
विज्ञापन
छात्रा साक्षी और उसके घायल दादा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में गुरुवार सुबह कॉलेज जा रही इंजीनियरिंग की छात्रा को बाबरपुर के पास क्रेन ने कुचल दिया। क्रेन की चपेट में आने से छात्रा के दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। क्रेन चालक नाबालिग है, जिसने हादसे के बाद भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को सदर थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। घायल दादा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


गांव बाबरपुर निवासी सुभाष ने बताया कि उसकी पोती साक्षी इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह गुरुवार सुबह अपनी पोती को ऑटो में बैठाने के लिए बाबरपुर बस स्टैंड पर गए थे। इसी दौरान पानीपत की ओर से आई क्रेन ने साक्षी को कुचल दिया। उसने साक्षी को बचाने का प्रयास किया तो क्रेन ने उसको भी टक्कर मार दी। वह टक्कर लगते ही दूर जाकर गिरा। साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी क्रेन चालक 14 साल का नाबालिग है, जो इस समय पुलिस गिरफ्त में है। साक्षी के पिता दीपक बाबरपुर मंडी में एक परचून की दुकान चलाते हैं। साक्षी उनकी बड़ी बेटी थी। एक छोटा बेटा भी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें