फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Sat, 14 Nov 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की शास्त्री कॉलोनी में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। युवती बीएड पास थी और उसकी दो माह बाद ही शादी होनी थी। थाना पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की शास्त्री कॉलोनी निवासी रुबी (22) की शनिवार देर शाम को एक अस्पताल में मौत हो गई। थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची।

परिजनों ने बताया कि रुबी बीएड पास थी और उसकी दो माह बाद शादी होनी थी। वह कई दिन से बीमार चल रही थी। उसने शुक्रवार को दवा के धोखे में कोई जहरीला पदार्थ पी लिया। उन्होंने उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां पर उसकी शनिवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस रविवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें