फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मुज्जफरनगर में लिंग जांच का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने पानीपत से करीब 80 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर बाहरी क्षेत्र में लिंग जांच का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन

टीम ने यहां एक व्यक्ति को पोर्टेबल मशीन के साथ पकड़ा है। उससे 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। जबकि गिरोह में शामिल दो-तीन महिलाएं शेष 25 हजार रुपये लेकर भाग गईं। विभाग की टीम ने एक डिकॉय की मदद से यह सफलता हासिल की है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है। विभाग ने उत्तर प्रदेश में चौथे दिन दूसरी बड़ी कार्रवाई की है।
टीम ने सोमवार को शामली के कैराना रोड स्थित एक अस्पताल में लिंग जांच करते एक व्यक्ति को पकड़ा था। स्वास्थ्य विभाग के पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. अभय नंदन वत्स ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि मुज्जफरनगर में एक गिरोह लिंग जांच करता है। उन्होंने सीएमओ डॉ. विजय मलिक को अवगत कराया। इसके बाद एक डिकॉय तैयार किया। उन्होंने यूपी में एक व्यक्ति से संपर्क किया। उन्होंने 35 हजार रुपये में लिंग जांच कराने की बात कही। विभाग ने 35 हजार रुपये डिकॉय को दिया। उक्त व्यक्ति ने डिकॉय को वीरवार को अल्ट्रासाउंड करने का समय दिया। टीम में उनके साथ डॉ. ललित कुंडू और डॉ. ज्योति सांगवान शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे वीरवार को सुबह छह बजे मुज्जफरनगर के लिए रवाना हुए। मुज्जफरनगर के आउटर में सुभाष चौक स्थित एक मकान में डिकॉय को ले गए। यहां लिंग जांच कर उक्त लोगों ने 35 हजार रुपये ले लिए। टीम ने इसी समय दबिश दी। यहां एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि दो-तीन महिलाएं भाग गईं। उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अनीश अहमद निवासी मुज्जफरनगर बताया। वह मूल रूप से देवबंद का रहने वाला है। टीम ने उनसे एक पोर्टेबल मशीन और 10 हजार रुपये बरामद किए। टीम ने इस बारे में डीएम और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। टीम ने अनीश अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि दो-तीन महिलाओं के पास बाकी 25 हजार रुपये हैं। टीम ने इसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें