फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गीता जयंती ट्रेन नई दिल्ली और कुरुक्षेत्र के बीच रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। धुंध रेल यात्रियों के लिए मुश्किल पैदा कर रही है। धुंध के चलते दिल्ली जाने वाली सचखंड ट्रेन करीब 17 घंटे देरी से चली। यह ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह के बजाय सोमवार अल सुबह पहुंची।
विज्ञापन

वहीं गीता जयंती एक्सप्रेस अप और डाउन में नई दिल्ली और कुरुक्षेत्र के बीच रद्द की गई। ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सचखंड एक्सप्रेस के काफी यात्री दूसरी ट्रेनों का सहारा लेकर अपने गंतव्य को रवाना हुए। वे सोमवार अल सुबह ट्रेन आने पर अपने गंतव्य को रवाना हुए।
मॉडल टाउन निवासी कमलजीत और अभिमन्यु ने बताया कि उनको सचखंड एक्सप्रेस में रविवार को जाना था। वे ट्रेन के समय से कुछ देर पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। यहां आकर उनको ट्रेन के लेट होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें