पानीपत। जिला प्रशासन व सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इसका आयोजन मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम में किया जा रहा है। शोभा यात्रा का शुभारंभ डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने किया। मंगलवार को दूसरे दिन शोभा यात्रा पहुंचे गीता ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता जो मानव जीवन को सफल ही नहीं बनाती मानव जीवन की चुनौतियों से लड़ने का साहस भी देती है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ लक्ष्मी ने अपने स्टाॅल पर बताया कि बड़ी संख्या में दर्शकों ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित की जारी योजनाओं की जानकारी ली। लोग गीता जंयती के कार्यक्रमों का लुफ्त उठाने के लिए सवेरे ही पहुंचना शुरू हो जाते हैं व अंतिम प्रस्तुति तक वही डटे रहते हैं। स्कूली बच्चों ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रदर्शनी में हैफेड, रेडक्रॉस, जल जीवन मिशन, समाज कल्याण विभाग ,उद्यान विभाग कृषि विभाग द्वारा भी स्टाॅल लगाए गए थे। कृषि विभाग के एसडीओ राजेश भारद्वाज ने लोगो को गन्ना अनुभाग की हर खेत सपना खेत स्कीम के बारे में जानकारी दी।
गीता जयंती के नोडल अधिकारी एमडी शुगर मिल मनदीप ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता एक आध्यात्मिक ग्रंथ है। श्रीमद्भगवद्गीता मानव जीवन की सबसे बड़ा पथ प्रदर्शक है इसमें जीवन की हर समस्या का समाधान निहित है। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो एलईडी लगाई गई है।
इस मौके पर तरुण गांधी, वेद पराशर,रविंद्र सैनी, अंकुश बंसल, रमेश माटा, कृष्ण रेवड़ी, रमेश नांगरू, हरविंदर सिंह लाडी, मेघराज गुप्ता, प्रीतम गुर्जर, राजकुमार झांब, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।