पानीपत। वंदे भारत ट्रेन का ईसीआर (इलेक्ट्रिक कोच रैक) ट्रायल के लिए बुधवार को पानीपत स्टेशन पर पहुंचा। ट्रेन का यहां एक घंटे तक ठहराव रहा। आमतौर पर वंदे भारत ट्रेन इस स्टेशन पर नहीं रुकती।
यह ट्रेन नियमित यात्री सेवा नहीं थी बल्कि इसका उद्देश्य केवल तकनीकी परीक्षण रहा। ईसीआर रैक को खासतौर पर ट्रायल और जांच के लिए एक जगह से दूसरी जगह भेजा जाता है ताकि रेलवे तकनीकी सुधार, इंजन की क्षमता, कोच की मजबूती और पटरियों की स्थिति की जांच की जा सके। वंदे भारत ट्रेन का ईसीआर (इलेक्ट्रिक कोच रैक) ट्रायल के लिए बुधवार को दोपहर बाद एक बजे अंबाला की तरफ से पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। इसको प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ा किया गया। संवाद