पानीपत। सिवाह गांव में चौटाला रोड स्थित कर्मयोगी कृष्ण गोशाला सिवाह गांव में आयोजित चारा अनुदान राशि चेक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गोशालाओं की चारा अनुदान राशि के अलावा हर संभव मदद की जा रही है। गोशालाओं को भी गायों की नस्ल सुधार करके गो मूत्र से आयुर्वेदिक उत्पाद बनाकर व गोबर से जैविक खाद आदि बनाकर अपनी आमदनी के साधन बढ़ाने चाहिए ताकि गोशाला प्रबंधन समितियों को गोशालाओं को चलाने के लिए किसी से आर्थिक मदद मांगने की जरूरत ना पडे़। कार्यक्रम में पहुंचने पर गोशाला समिति द्वारा मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम गोशाला के प्रधान रविंद्र कादियान की देखरेख में किया गया।
गोशाला के संरक्षक आर्य रणदीप कादियान अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान मंत्री महीपाल ढांडा ने पानीपत ग्रामीण हलके की गोशालाओं के प्रतिनिधियों को 27 लाख 42 हजार रुपये के चैक वितरित किए। जिसमें सिवाह गोशाला, बडौली गोशाला व राजाखेड़ी गौशाला शामिल है। कार्यक्रम के समापन पर सिवाह गांव गोशाला के प्रधान रविंद्र कादियान से सभी का आभार जताया।
इस मौके पर सिवाह गोशाला के उपप्रधान मनोज गोयत, सचिव राजबीर कादियान, कैशियर प्रवीन शर्मा, सह सचिव सोमदत शर्मा, गोभक्त संदीप कादियान, रामसिंह फौजी, आर्य कालेज के प्राचार्य डा. जगदीश गुप्ता मौजूद रहे।