फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गौरव, स्नेहा ने लंबी कूद में मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में चल रहीं खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। एथलेटिक्स मुकाबलों का शुभारंभ बीईओ अनीता गर्ग ने किया। लंबी कूद में गौरव और स्नेहा ने बाजी मारी।
नोडल अधिकारी डॉ. अशोक सेन रहे। संचालन में प्रिंसिपल बीना खन्ना व राजेश डबास का सहयोग रहा। इस अवसर पर डीपीई शुक्रमपाल, सुमन, प्रदीप घनघस, जसबीर सिंह, सुधीर, पीटीआई भगत मोर, राजेंद्र, अनिल, जितेंद्र, राजकुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम : लड़कों में अंडर 14 में लंबी कूद में कार्तिक गांव अहर, अंडर-17 में गौरव गांव कुराना और अंडर-19 में रौनक गांव जौंधन कलां प्रथम रहे। रिले रेस में सागर गांव डाहर ने बाजी मारी।
अंडर-17 की 100 मीटर व 400 मीटर में प्रवीण गांव डाहर, 200 मीटर में रजीत इसराना, 800 मीटर में सज्जन गांव नौल्था और 1500 मीटर में जतिन गांव कुराना प्रथम रहे। लड़कियों में अंडर-14 ऊंची कूद में दिव्या गांव बिजावा, अंडर-17 में पिंकी गांव बुआना लाखु और अंडर-19 में रौनक गांव जौंधन कलां प्रथम रहीं।
विज्ञापन

अंडर-17 लंबी कूद में स्नेहा गांव जौंधन कलां विजेता बनीं। अंडर-14 की 100 मीटर में दीपा गांव महाराणा, अंडर-17 की 100 मीटर में राधिका गांव बुआना लाखु, 200 मीटर में कीर्ति गांव बुआना लाखु, 400 मीटर में रिया गांव बिजावा, 800 मीटर में याशी गांव जौंधन कलां और 1600 मीटर में लक्ष्मी गांव डाहर ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें