फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड और शहर की मुख्य सड़कों से रात को उठेगा कूड़ा

Thu, 28 Aug 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
स्वच्छता अ​​भियान के दौरान एक दुकान पर कार्रवाई करती निगम की टीम। स्रोत : निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
- नगर निगम 90 दिन के लिए 20 ट्रैक्टर और 52 टाटा ऐस किराये पर लेगा
- कूड़ा फेंकने वाले सात लोगों पर 35 हजार का जुर्माना
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम ने स्वच्छ शहर अभियान के तहत इंसार बाजार के साथ जीटी रोड और मुख्य सड़कों पर रात को डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का फैसला लिया है। निगम ने 90 दिन के लिए 20 ट्रैक्टर और 52 टाटा ऐस किराये पर लेने का फैसला लिया है। इसके साथ गलियों में कूड़ा फेंकने वाले दुकानदार व अन्य लोगों पर सख्ती कर दी है। बुधवार को ऐसे सात लोगों पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
नगर निगम अधिकारी स्वच्छ शहर अभियान के अंतर्गत बुधवार को सुबह टीम के साथ मैदान में उतर गए। अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय, मनी त्यागी और डीएमसी अरुण भार्गव ने मॉडल टाउन, बरसत रोड समेत शहर में अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। बरसत रोड, मॉडल टाउन व सनौली रोड पर सात दुकानदार व मकान मालिक सड़क पर कूड़ा फेंकते मिले। टीम ने इन पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

नगर निगम ने इंसार बाजार में रात को कूड़ा उठान के लिए पांच वाहनों को लगाया है। अब शहर में जीटी रोड, रेलवे रोड, असंध रोड, गोहाना रोड, सनौली रोड समेत मुख्य सड़कों पर रात के समय डोर-टू-डोर कूड़ा उठान किया जाएगा। इसके लिए पांच वाहन लगाए जाएंगे। साथ ही शहर में कूड़ा समय पर डंपिंग प्वाइंट पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। बरसत रोड स्थित डंपिंग प्वाइंट पर कूड़े के लिए 20 ट्रैक्टर और 52 टाटा ऐस चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

वर्जन :
निगम क्षेत्र में स्वच्छ शहर अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 11 सप्ताह तक जारी रहेगा। इसमें सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के साथ आम नागरिक का भी सहयोग लिया जा रहा है। खुले में कूड़ा फेंकने पर सख्ती बरती जाएगी। निगम 30 ट्रैक्टर और 52 टाटा ऐस भी किराये पर लेगा।
- डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें