फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रॉपर्टी टैक्स से जोड़ा जाएगा गार्बेज चार्ज, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में लगी जेबीएम कंपनी ने निगम को लिखा पत्र

Sun, 07 Jun 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सनौली रोड पर सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान व्यवस्था के तहत लिया जाने वाला गार्बेज चार्ज अब नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स प्रणाली में जोड़े जाने की तैयारी है। लाेगों को हर साल अपने घर या प्रतिष्ठान के क्षेत्रफल के हिसाब से गार्बेज चार्ज देना होगा। इसके समय पर जमा न कराने पर निगम प्रॉपर्टी टैक्स के साथ ब्याज भी लगा सकता है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कर रही जेबीएम कंपनी ने इस संबंध में नगर निगम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

शहर में लगभग 1.85 लाख प्रॉपर्टी हैं, जिनमें करीब 1.45 लाख आवासीय, व्यावसायिक और अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। वर्तमान में जेबीएम कंपनी द्वारा 2018 से सेक्टरों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान किया जा रहा है। कंपनी द्वारा श्रेणी के अनुसार 40 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक गार्बेज चार्ज निर्धारित किया गया है। इसमें आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत परिसरों के लिए अलग-अलग दर निर्धारित की गई हैं।
कूड़ा उठान व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, कई लोग सीधे कंपनी को भुगतान नहीं करते, जिससे पर्ची कटवाने और शुल्क वसूली में परेशानी आती है। इसी समस्या को देखते हुए यह व्यवस्था बदलने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


नगर निगम ने शहर में कूड़ा उठान की गाड़ियों को जीपीएस आधारित कर दिया है। इससे डोर-टू-डोर कूड़ा उठान प्रणाली अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी होगी।

गौरतलब है कि कई लोग जेबीएम कंपनी को चार्ज देने से बचते हैं। ऐसे में कुछ लोग खुले स्थानों पर कूड़ा डाल देते हैं। अब प्रॉपर्टी टैक्स में गार्बेज चार्ज जुड़ने से लोग जेबीएम की गाड़ियों में कूड़ा डालना शुरू करेंगे। इससे शहर खासकर कॉलोनियों में कूड़ा उठान की व्यवस्था में सुधार होगा। इसके साथ लोगों को एक ही माध्यम से सभी शुल्कों का भुगतान करने की सुविधा मिलेगी।

नगर निगम गार्बेज चार्ज प्रॉपर्टी टैक्स के साथ जोड़ेगा। निगम कंपनी को कूड़ा उठान का भुगतान करेगी। इससे शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कार्य व्यवस्थित होगा। यह फैसला लोगों की सहूलियत को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन

अरुण भार्गव, डीएमसी, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें