फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक

Sun, 07 Jun 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
चंदौली गांव में जागरूकता रैली निकालते स्वास्थ्यकर्मी संदीप कुमार। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
पानीपत। चंदौली गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शनिवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाकर बेटियों के सम्मान और शिक्षा का संदेश दिया। महिला स्वास्थ्यकर्मी मीना कुमारी ने पीएनडीटी एक्ट की जानकारी देते हुए कहा कि लिंग जांच कराना कानूनी अपराध है और दोषी पाए जाने पर सजा व जुर्माने का प्रावधान है। कार्यक्रम में ग्रामीणों को बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मी संदीप कुमार, सरपंच कविता देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें