फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर रणदीप कवी फिर दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
पानीपत। रिमांड अवधी पूरी होने के बाद आरोपियों को भेजा जेल। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। थर्मल एचआर मैनेजर के अपहरण, मारपीट व लूटपाट के मामले में ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने सभी सात आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। छह आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया है जबकि गैंगस्टर रणदीप कवी को फिर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने छह दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों से एक बुलेट प्रूफ फॉरच्यूनर गाड़ी समेत तीन कार, एक लाइसेंसी पिस्तौल, एक अवैध पिस्तौल, आठ गोलिया, एक गंडासी व एक डंडा बरामद किया है। आरोपियों से लूटी गई 7500 रुपये की राशि भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि मंगलवार को गांव औसर निवासी विक्रम पुत्र रूप सिंह, गांव छिछड़ाना निवासी जगमाल पुत्र रामजवारी, न्यू दिवान नगर निवासी प्रदीप पुत्र महिपाल, गांव कवी निवासी सुंदर पुत्र प्रेम सिंह, आठ मरला निवासी बलजीत पुत्र दयासिंह व बिजावा गांव निवासी सुनील पुत्र धर्मबीर को रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी रणदीप कवी को दोबारा दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सभी आरोपियों ने 14 मार्च को गांव खुखराना के बलवान पुत्र हरपाल का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की थी। उसको जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उसको नहर में भी फेंकने की साजिश रची थी लेकिन वो फरार होने में कामयाब हो गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें