फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गैंगस्टर लंबू के पिता की मौत, कड़ी सुरक्षा में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
सिवाह गांव में पिता के शव का अंतिम संस्कार करते प्रसन्न उर्फ लबू। सोशल मीडिया
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना सेक्टर-29 के सिवाह गांव निवासी गैंगस्टर प्रसन्न उर्फ लंबू के पिता सेवानिवृत फौजी धर्मपाल की बीमारी से मृत्यु हो गई। उनके अंतिम संस्कार के लिए गैंगस्टर प्रसन्न उर्फ लंबू को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुड़गांव की भोंडसी जेल से बुधवार देर शाम को सिवाह गांव लाया गया। प्रसन्न उर्फ लंबू ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान श्मशान घाट में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा।
सिवाह गांव निवासी धर्मपाल सिंह के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं, बेटे प्रसन्न और कृष्ण दोनों अपराध की दुनिया में सक्रिय हैं। बड़े बेटे प्रसन्न उर्फ लंबू के खिलाफ हत्या, फिरौती और रंगदारी व गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। कुछ मामलों में लंबू को सजा हो चुकी है और वह भोंडसी जेल में है। वहीं, छोटा बेटा कृष्ण फरार चल रहा है। धर्मपाल फौजी की कई दिनों से तबीयत खराब थी। जिसके चलते बुधवार सुबह एक निजी अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। पिता की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए गैंगस्टर प्रसन्न उर्फ लंबू को जेल से लाया गया। इसके लिए दोपहर तक जेल से प्रसन्न को बाहर लाने के लिए दस्तावेज तैयार किए गए। देर शाम को करीब सात बजे कड़ी सुरक्षा में पुलिस टीम प्रसन्न उर्फ लंबू को लेकर पानीपत के सिवाह गांव पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रसन्न ने पिता के शव को मुखाग्नि दी। इसके बाद पुलिस उसे लेकर वापस भोंडसी जेल के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिवाह गांव में प्रसन्न उर्फ लंबू के पिता धर्मपाल की मृत्यु हो गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच लंबू को पिता के अंतिम संस्कार में लगाया गया था। अंतिम संस्कार के बाद वापस भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
-अनिल, प्रभारी थाना सेक्टर 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें