फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहर में ठग गिरोह हैं सक्रिय महिलाओं को बना रहे शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। महिलाओं को बातों में उलझाकर गहने और पैसे ठगने वाला गिरोह शहर में सक्रिय है। पिछले चार दिन में गिरोह के सदस्य तीन महिलाओं को अपना निशाना बना चुके हैं। वहीं पुलिस की ओर से अभी तक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। हैरत की बात तो यह है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद होने के बावजूद भी ठगों की पहचान नहीं कर पा रही।
विज्ञापन

शहर में एक माह पहले महिलाओं से ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय हुआ था। उस समय आठ-10 वारदातों को अंजाम देकर गिरोह के सदस्य गायब हो गए थे लेकिन अब तीन-चार दिन से फिर से गिरोह के सदस्य शहर में सक्रिय हो गए हैं। चार दिन में तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। खास बात यह है कि गिरोह द्वारा बुजुर्ग या कम पढ़ी हुई महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें