संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने खेतों से सामान चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को काबू किया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद चोरी की पांच वारदात सुलझ गई हैं। स्टाफ ने चोरीशुदा सामान भी बरामद किया है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि खरक पांडवा निवासी गजे सिंह ने शिकायत दी कि खरक पांडवा से सजूमा रोड पर स्थित उसके खेत कोठा से अज्ञात ने 10 जुलाई की रात 10 कट्टे यूरिया, 12 कट्टे डीएपी, फीता, सिलिंडर चूल्हा, दो चारपाई, एक छत पंखा चोरी कर लिया गया। इस बारे थाना कलायत में केस दर्ज किया गया।
इसके बाद एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने करनाल रोड कैथल से आरोपी जिला जींद के गांव शाहपुर निवासी प्रदीप कुमार व सीवन निवासी शमशेर सिंह उर्फ बबलू को काबू कर लिया। आरोपियों से की गई व्यापक पूछताछ दौरान आरोपियों ने उपरोक्त चोरी के अतिरिक्त चार अन्य चोरी की वारदात करनी कबूली, जो गांव दीवाल निवासी नरेश की शिकायत अनुसार नौ जुलाई की रात उसके खेत कोठा से अज्ञात ने सिलिंडर-चूल्हा, डीजल तेल, चारपाई, पंखा, 35 लीटर दवाई, बैटरी, 40 फीट तार चोरी कर ली गई थी। इस बारे थाना सदर में केस दर्ज है।
एक अन्य मामले में सजुमा निवासी जयपाल की शिकायत अनुसार 13 जुलाई की रात उसके खेत कोठा से अज्ञात द्वारा गैस सिलेंडर चूल्हा व एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। जो थाना कलायत में केस दर्ज है।
एक अन्य मामले में नरड़ निवासी रामचंद्र की शिकायत अनुसार 8 जुलाई को उसके खेत कोठा से अज्ञात ने 10 फुट तार, 10 कट्टे यूरिया, फराटा, दवाइयां, स्प्रे की टंकी चुरा ली गई, जो थाना तितरम में मामला दर्ज है।