फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गिरोह सक्रिय, पुलिस गश्त में दो गाड़ियों से मोबाइल उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर ठक-ठक गिरोह सक्रिय हो गया है। यह गिरोह जाम में फंसी या धीमी चल रही गाड़ियों के शीशे को नॉक कर चालक का ध्यान भटकाकर वारदात को अंजाम दे रहा है। शुक्रवार को संजय चौक पर दो वारदात को अंजाम दिया। खास बात यह रही कि दोनों वारदात एक ही स्टाइल में हुईं गाड़ी से दोनों के महंगे मोबाइल चोरी कर ले गए। वारदात भी उस वक्त अंजाम दी जब कुछ ही दूरी पर पुलिस उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पैदल गश्त कर रही थी। थाना सेक्टर-28 पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने गिरोह को जल्द ही तलाश लेने का दावा किया है।
विज्ञापन

जीटी रोड पर बस स्टैंड से मलिक पेट्रोल पंप तक सुबह व शाम के समय जाम की स्थिति रहती है। शाम के समय कई बार संजय चौक पर लंबा जाम लग जाता है। इसी का फायदा गिरोह उठाने लगा है। जीटी रोड पर गाड़ी खड़ी होते ही बहाने से शीशा नीचे करवा लेते हैं और दूसरी तरफ से अन्य व्यक्ति मोबाइल या अन्य चोरी लेता है।
विराट नगर निवासी नीरज अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नौकरी करता है और शुक्रवार को गुप्ता इंटरनेशनल से घर जा रहा था। वह शाम को करीब सात बजे गाड़ी लेकर जीटी रोड संजय चौक के नजदीक पहुंचा। यहां जाम लगा हुआ था। उसने अपनी गाड़ी रोक ली।ञ इसी समय एक व्यक्ति ने उसकी गाड़ी के शीशे पर हाथ मारा। उसने कहा कि उसके पैर पर गाड़ी का पहियां चढ़ा दिया है और शीशा नीचे करने को कहा। इसी समय दूसरी तरफ किसी व्यक्ति से उसकी सीट पर रखे मोबाइल उठा लिए। उसका एक मोबाइल आईफोन-7 था।
विज्ञापन

हरीनगर निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पढ़ाई करता है। वह शुक्रवार को सेक्टर-11 से अपनी कार से जा रहा था। शाम को करीब सात बजे जीटी रोड संजय चौक के पास पहुंचा तो जाम लगा हुआ था। उसने अपनी गाड़ी खड़ी कर ली। तभी किसी व्यक्ति ने उसकी गाड़ी के शीशे पर हाथ मारा और कहा कि उसके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी है। वह उसकी तरफ देखने लगा तो दूसरी तरफ से एक व्यक्ति ने उसकी गाड़ी में रखा मोबाइल चोरी कर लिया। उसका मोबाइल आई-फोन-13 था।


पुलिस को गाड़ियों से मोबाइल चोरी करने की दो शिकायत मिली हैं। इनमें मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

- प्रदीप कुमार, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें