कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), कुरुक्षेत्र के सहयोग से ड्रोन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 24 विद्यार्थियों ने ड्रोन तकनीक की बारीकियां समझीं।
विज्ञापन
एनआईटी कुरुक्षेत्र के डॉ. संजय, डॉ. शैलजा और डॉ. सतिंदर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस दाैरान विद्यालय के प्रधानाचार्य नारायण सिंह और अन्य भी माैजूद थे। संवाद