फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चोरी के मामले में भगोड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सनौली थाना पुलिस ने चोरी के मामले में भगोड़ा घोषित आरोपी करनाल के गढ़ी भरल निवासी अली हसन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को आरोपी को गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी को नवंबर 2022 में अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था।
विज्ञापन

एसपी भूपेंद्र सिंह ने बेल जंपर, भगोड़ा घोषित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। सनौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि चोरी के एक मामले में अदालत ने अली हसन को नवंबर 2022 में भगोड़ा घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में बीएनएस की धारा 209 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी अली हसन पुलिस पकड़ से बचने के लिए छुपकर रह रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अली हसन को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें