फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल कंपनी में निवेश कराया, हर माह लाभ देने व ब्याज समेत पैसे लौटाने का झांसा देकर 2.89 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक पिता पुत्र से दो युवकों ने एक प्राइवेट कंपनी के सीएमडी बनकर करीब तीन लाख रुपये ठग लिये। पुलिस को दी शिकायत में मुलख राज पुत्र भगत राम निवासी न्यू फ्रेंड्स कालोनी, माडल टाउन ने बताया कि 2013 में हिसार की एक कंपनी फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी राधे श्याम और बंसी लाल ने बेटे हनीष से संपर्क किया। जिन्होंने बेटे को कहा कि यह कंपनी हर माह निवेश की गई राशि का लाभ उनको देगी और पांच साल बाद उनकी पूरी राशि को मूल समेत वापस देगी। इससे उन्हें फायदा होगा। वहीं जून 2018 में दोनों युवक उन्हें हिसार स्थित अपने कार्यालय ले गए। जहां स्कीम के बारे में बताया और पैसे वापस लौटाने का आश्वासन दिया। इसी झांसे में आकर उन्होंने फर्म में बैंक के जरिये जुलाई 2018 में दो बार में चार लाख पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कंपनी ने आश्वासन देने के लिए कुछ माह तक एक 16 हजार वापस किए और बाकी पैसे हड़प कर फरार हो गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दो माह में छह बार में वापस भेजे 1.16 लाख
पीड़ित ने बताया कि जब पैसे वापस करने का समय आया तो सीएमडी श्याम व बंसीलाल टाल मटोल करने लगे। सीएमडी ने उसके व उसके बेटे के खाते में जुलाई माह में 17 हजार 550, सात हजार 443 और अगस्त माह में 29 हजार 250, 15 हजार 087, 17 हजार 550 और 18 हजार 275 रुपये डलवाए। जो कुल रकम एक लाख 16 हजार के करीब हैं।
फर्जी दस्तावेज पर बना रखी थी कंपनी
बेटे हनीष गुरेजा ने बताया कि दोनों युवकों ने फर्जी कंपनी बनाकर फर्जी दस्तावेज दिए। जिनमें उन्होंने खुद को सीएमडी बताया। आरोप है कि दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी के अन्य शहरों में भी केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार, मॉडल टाउन थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें