फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग से केवल जानकारियां नहीं, विवेक लेना है : स्वामी दिव्यानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। हनुमान जयंती पर वार्ड-9 स्थित शक्तिपीठ संकट मोचन हनुमान मंदिर में शुक्रवार को 58वें वार्षिकोत्सव का तीसरा दिन रहा। हरिद्वार से पधारे गीता भागवत व्यास डाॅ. स्वामी दिव्यानंद महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि जैसे प्लास्टिक के फूल दिखने में अच्छे लगते हैं, लेकिन सुगंध नहीं, फल नहीं दे पाते उसी प्रकार कथा प्रवचनों से जानकारी तर्क वितर्क से मिल जाती है, लेकिन विवेक नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिल बहलता तो है लेकिन दिल बदलते नहीं। आज धर्म प्रचार के नाम पर प्रश्न चिन्ह लगते जा रहे हैं। आखिर इतना धर्म प्रचार होने के बावजूद अधर्म थमने का नाम नहीं ले रहा। हनुमान जी जो परम पराक्रमी, महावीर परम ज्ञानी है और उनसे जुड़े हजारों हजार भक्त हताश-निराश उदास और मन से शिथिल हैं क्योंकि बुद्धि विवेकी नहीं बन पा रही। इसलिए सत्संग को पशु वृति से देव वृति में बदलने का साधन बनाओ। इससे पहले मुख्यातिथि विभु पालीवाल, कृष्ण रेवड़ी, रमेश माट्टा, अशोक नारंग और रमेश चुघ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन वेद बांगा ने किया।
विज्ञापन

32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें