पानीपत। समाज सेवा संगठन द्वारा खाटू श्याम चुलकाना धाम व बाबा लकीसर के लिए निःशुल्क बस यात्रा को अध्यक्ष प्रवीण जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा हर माह के दूसरे रविवार को आयोजित की जाती है, जिसमें श्रद्धालु परिवार की तरह भाग लेते हैं। प्रवीण जैन ने बताया कि चुलकाना धाम में बाबा लकीसर का भव्य मंदिर स्थित है, जहां श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी है। मंदिर समिति ने उनका सम्मान भी किया।
उन्होंने जानकारी दी कि 26 अप्रैल को भगवान महावीर केवलज्ञान दिवस पर अग्रवाल मंडी कार्यालय में दिव्यांगजनों को निःशुल्क हाथ रिक्शा वितरित किए जाएंगे। जरूरतमंद दिव्यांग 9812863034 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं। संगठन समय-समय पर वैष्णो देवी, शिवखोड़ी, मथुरा-वृंदावन, खाटू श्याम और सालासर बालाजी जैसी धार्मिक स्थलों की निःशुल्क यात्राएं भी कराता है। इसके अलावा कांवड़ शिविर, भंडारा, वाटर कूलर स्थापना, जरूरतमंदों की सहायता और गरीब बेटियों की शादी जैसे सामाजिक कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।