फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी के नाम महिला से ठगे 32.58 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन निवासी एक महिला से ठगों ने पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और जियो मार्ट कंपनी के लाइसेंस देने के नाम पर कुल 32.58 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने रजिस्ट्रेशन फीस, एग्रीमेंट फीस, एनओसी फीस के एवज में यह मोटी रकम ट्रांसफर करा ली। यहां तक कि ठगों पेमेंट के दस्तावेज भेजे, लेकिन जांच में वे सभी फर्जी मिले। पुलिस ने एक ही महिला से हुई ठगी के तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठगी नंबर-1
मॉडल टाउन निवासी मिथलेश ने बताया कि वह और उसके पति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। नवंबर 2020 में इंटरनेट पर पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिए जाने का विज्ञापन देखा। लिंक पर क्लिक कर फार्म में निजी जानकारी भर दी। तीन दिन बाद एक कॉल आई और ठग ने नाम चिराग बताते हुए कहा कि आवेदन स्वीकार हो गया है। उसने व्हाट्सएप पर बेटे के नाम से पेट्रोल पंप लेने के लिए दस्तावेज भिजवाए।
उसने पेट्रोल पंप सिलेक्ट होने की बात कहकर जगह की लोकेशन मांगी। ठग ने रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 25500 रुपये और अलग-अलग विभागों से एनओसी लेने के एवज में 2.37 लाख रुपये खाते में डलवा लिए। एग्रीमेंट फीस पांच लाख रुपये भी जमा कराए। उसने कहा कि यह रिफंडेबल है। पांच लाख रुपये सिक्योरिटी के लिए जमा करनी होगी। ठगों को विजिट करने के लिए कहा तो टाल मटोल कर गए। इस पर शक हुआ और रुपये मांगने पर इनकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ 9 लाख 94 हजार 500 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

ठगी नंबर-2
मिथलेश ने बताया कि उसकी याहू की आईडी पर जिओ मार्ट की तरफ से एक मेल आई । उसमें जिओ मार्ट फ्रेंचाइजी लेने का मैसेज था। उसने फार्म भरकर भेज गए लिंक पर वापस सेंड कर दिया। उसके पास एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को मंजीत सिंह बताया और उससे दस्तावेज व्हाट्सएप करा लिए। इसके बाद मंजीत ने कहा कि रजिस्ट्रेशन हो गया है और फीस के नाम पर 32500 रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए।
एग्रीमेंट फीस के नाम पर 85 हजार रुपये खाते में डलवाए और एनओसी चार्जेज के नाम पर 72600 रुपये लिए। विजिट करने के लिए कहने पर सिक्योरिटी फीस के नाम पर रकम ली। कुल 14 लाख 92 हजार 400 रुपये ठग लिए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब भी उस पर 1.10 लाख रुपये का दबाव बना रहे हैं।
ठगी नंबर-3
मिथलेश ने बताया कि उसकी मेल पर भारत गैस की एजेंसी का लाइसेंस लेने का विज्ञापन आया था। ठग ने नाम संजीव बताया और कहा कि रजिस्ट्रेशन हो गया है। रजिस्ट्रेशन फीस के लिए संजीव ने उससे 22 हजार रुपये खाते में डलवाए। एनओसी के नाम पर 70800 रुपये लिए। लाइसेंस फीस के नाम पर 2.79 लाख रुपये और प्री बुकिंग के नाम पर 14.70 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा। उसने चार लाख रुपये आरोपियों के खाते में जमा कराए। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों से उससे कुल 7 लाख 71 हजार 800 रुपये अपने खाते में डलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें