फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दूसरे की जमीन दिखाकर साढ़े सात लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। दूसरे व्यक्ति की जमीन को अपना बताकर फर्जीवाडे का मामला सामने आया है। मतलौडा क्षेत्र के नारा गांव के कुछ व्यक्तियों ने मिलकर सफीदों को राजेश भार्गव से साढ़े सात लाख रुपये की ठगी की। जब उन्होंने जमीन के दस्तावेजों की जांच कराई तो फर्जीवाड़े का पता चला। उन्होंने थाने में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन

सफीदों के राजेश भार्गव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने नारा गांव में साढ़े तीन एकड़ जमीन खरीदने की बात की थी। गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने 22.50 लाख रुपये प्रति एकड़ में सौदा तय कर लिया था। उन्होंने बयाने के रूप में 7.50 लाख रुपये भी आरोपियों को दे दिए थे, लेकिन बाद में वह जमीन की रजिस्ट्री और ऑनलाइन पेमेंट से बचते रहे। जिस पर उन्हें कुछ शक हुआ तो उन्होंने जमीन की जमाबंदी की जांच कराई। जांच में पता चला कि जमीन किसी अन्य महिला के नाम पर है और आरोपियों ने उनका फर्जी तरीके से आधार कार्ड तैयार कर उनके साथ सौदा तय किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि फर्जीवाडे की शिकायत मिली है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें