फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जमीन बेचने के नाम पर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मतलौडा क्षेत्र में खंडरा बस स्टैंड के पास व्यवसायिक जमीन दिलाने के नाम पर दो लोगों से करीब 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मुखीजा कॉलोनी के व्यक्ति से 10.90 लाख रुपये और खंडरा गांव के व्यक्ति से 11.50 लाख रुपये प्लॉट देने के नाम पर लिए थे। बाद में रजिस्ट्री नहीं कराई गई।
विज्ञापन

मुखीजा कॉलोनी के टेकराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे अपने बेटों के रोजगार के लिए व्यवसायिक प्लॉट की आवश्यकता थी। उसे पता चला कि तरुण कुमार, सुखविंद्र व सन्नी कश्यप खंडरा बस स्टैंड पर जमीन बेच रहे हैं। उन्होंने उसे भी एक प्लॉट दिखाया। 25-26 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से 253.5 वर्गगज जमीन का इकरारनामा कर लिया। जिसकी कीमत करीब 54.63 लाख रुपये बनी। ब्याने के तौर पर 10.90 लाख रुपये आरोपी तरुण को दिए थे। जुलाई 2024 में रजिस्ट्री का समय तय किया गया। बाद में पता चला कि यह जमीन तरुण के नाम पर नहीं है। जिसकी रजिस्ट्री भी अभी तक उनके नाम पर नहीं हुई। उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो तो उन्होंने पैसे वापस करने से इंकार कर दिया।
दूसरा मामला मामला खंडरा गांव के रामकुमार ने दर्ज कराया। उनका कहना है कि तरुण, सुखविंद सिंह और सन्नी के साथ 17,100 रुपये प्रति वर्गगज के हिसाब से 193.60 वर्ग गज प्लाट का इकरारनामा कराया था। बाद में कहा कि उन्होंने तीन हजार वर्ग गज जमीन राजपाल से खरीद रखी है वह उसी से रजिस्ट्री करा देंगे लेकिन राजपाल ने अलग-अलग में रजिस्ट्री करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें