पानीपत। चांदनी बाग थाने के सामने महाराजा अग्रसेन चौक पर एक अनियंत्रित कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद सड़क किनारे लगी अस्थाई दुकान में घुस गई। हादसे के बाद कार चालक कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।
हादसा चांदनी बाग थाने के ठीक सामने हुआ। बताया जा रहा है कि सनौली रोड की ओर से एक कार सवार तेज रफ्तार से आया। कार सवार युवक ने पहले एक बाइक को टक्कर मार दी।
इसके बाद कार अनियंत्रित होकर चौक के पास सड़क किनारे अस्थाई दुकान में घूस गई। जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। हादसे के बाद कार चालक कार को मौके पर ही छो़डकर वहां से भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। चांदनी बाग थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।