फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 14.94 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। ऑनलाइन ट्रेडिंग और भारी मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने शहर के दो लोगों से 14.94 लाख रुपये ठग लिए। तहसील कैंप-रमेश नगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 2.54 लाख और किला क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी डीलर से 12.40 लाख की ठगी की गई। साइबर थाना प्रभारी अजय ने बताया कि शिकायतों पर दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

किला क्षेत्र निवासी रामकुमार ने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर हैं। जुलाई 2026 में अंकिता सिंह नाम की युवती ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद उन्होंने बताए गए ठाकुर एंटरप्राइजेज, जूम बिल्डर्स, पटेल ट्रेडर्स समेत विभिन्न बैंक खातों में 12.40 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
आरोपियों ने एक वेबसाइट पर उनके खाते में 24,386 डॉलर यानी करीब 23.16 लाख रुपये का बैलेंस दिखाया। रकम निकालने का प्रयास करने पर डॉलर को बदलने के नाम पर पांच लाख रुपये और मांगे गए। रकम नहीं देने पर पूरी राशि डूबने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्हें ठगी का शक हुआ और उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

तहसील कैंप-रमेश नगर निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर दानिश ने बताया कि 14 अगस्त को सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर टेलीग्राम पर पुष्कर राज ठाकुर एक्सपर्ट नामक चैनल जॉइन किया। उसमें ट्रेडिंग के जरिए 20 प्रतिशत कमीशन काटकर मुनाफा देने का दावा किया गया था। इसके बाद न्यूनतम निवेश, जीएसटी और करेंसी चेंज चार्ज के नाम पर अलग-अलग खातों और क्रेडिट कार्ड से कुल 2,54,104 रुपये जमा कराए। रकम वापस लेने का प्रयास किया तो कोई रास्ता नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें